झारखंड का मौसम फिर बदलने वाला है, तापमान

झारखंड का मौसम फिर बदलने वाला है, तापमान में आएगी गिरावट, कोहरा भी दिखेगा

झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। पांच जनवरी से प्रदेश में फिर से बादल छाने लगेगें। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी रांची में 5 जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान लोगों को सुबह कोहरा या धुंध का भी सामना करना पड़ेगा। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा।

नए साल के पहले दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 फीसदी कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। जमशेदपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जबकि न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है।

झारखंड का मौसम फिर बदलने वाला है

इसी तरह डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

https://learnwithtausif.co.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *